सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर अरहर खरीदी का शुभारंभ

Updated on 17-03-2026 12:28 PM

बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर अरहर (तुअर) की खरीदी का शुभारंभ किया गया। खरीदी की शुरुआत दो किसानों से कुल 43.5 क्विंटल अरहर की खरीदी कर की गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था किए जाने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि, जिला बेमेतरा एम. डी. डडसेना, सहायक संचालक कृषि डॉ. एस. एल. साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विजय टंडन तथा सेवा सहकारी समिति खंडसरा के अध्यक्ष शरद जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में कृषकगण भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को अरहर सहित अन्य दलहनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि दलहनी फसलें न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय का भी अच्छा स्रोत बन सकती हैं। साथ ही किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज समितियों के माध्यम से बेचने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया, पंजीयन, तौल व्यवस्था तथा भुगतान से संबंधित जानकारी भी विस्तार से दी गई। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि समितियों में खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को बेहतर बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस पहल से क्षेत्र में दलहनी फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है।

समिति में अरहर खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा और उन्हें बाजार की अनिश्चितता से भी राहत मिलेगी। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.