इंटरनेट मीडिया पर हथियारों की डीलिंग, आइडी डी-कोड कर रही क्राइम ब्रांच

Updated on 25-04-2024 12:39 PM
इंदौर। अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के साथ पकड़े बदमाशों ने सिकलीगरों के नाम कबूले हैं। आरोपित इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) से संपर्क में रहते थे। आइडी फर्जी नामों से बनी है। पुलिस आइडी डी-कोड करने में जुटी हुई है।
अपराध शाखा ने मंगलवार को आरोपित रशिम उर्फ रिशू पुत्र जितेंद्र अरोड़ा निवासी नेहरु कालोनी अमृतसर (पंजाब), पुनित उर्फ पित्ता पुत्र सरदार हजेंद्रसिंह निवासी मजीठा रोड़ रामनगर कालोनी अमृतसर पंजाब और बबलू उर्फ शिवम पुत्र हुकुमसिंह निवासी 88 फीट रोड़ संधु कालोनी अमृतसर को दो कट्टे और दो पिस्टल के साथ छोटी ग्वालटोली से पकड़ा था। हथियार बेचने वाले माफिया का पूछा तो बताया भगवानपुरा (खरगोन) से हथियार खरीदे हैं। सौदा इंस्टाग्राम के जरिए होता था। सिकलीगरों ने अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम पर आइडी बना ली है।

पंजाब में गैंगस्टर डालते है हथियारों के वीडियो

पंजाब में बदमाश महंगे हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का वीडियो डालते है। फिल्मी गानों पर भी रील बनाते हैं। सिकलीगर वीडियो देखकर खुद ही बातचीत शुरू कर देते हैं। इसके बाद उनमें सौदा शुरू हो जाता है। इस बार भी एसा हुआ। पुलिस ने आइडी की जानकारी ली तो बाबा, वीरजी, सरदारजी, राहुल, रिशू खत्री के नाम की आइडी मिली। पुलिस के मुताबिक, आइडी फर्जी नामों से बनी है।

लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य है अपराधी

पकड़े गए आरोपित रिशू, बबलू उर्फ शिवम और पुनित उर्फ पित्ता के बारे में पुलिस का दावा है कि लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े है। रिशू ने साथ पढ़ने वाले शुभम के साथ हत्या जैसे अपराध किए है। शुभम फिलहाल जेल में ही बंद है। शुभम पंजाब के गुंडे जग्गू भगवानपुरिया का साथी है। जग्गू गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का दांया हाथ बताया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2024
इंदौर। माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बवल्या खुर्द,इंदौर में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्रों और शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे…
 04 May 2024
भोपाल। देवगुरु बृहस्पति आज 1 मई बुधवार को शाम 4.20 पर मेष राशि छोडक़र वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि दैत्य गुरु शुक्राचार्य की राशि मानी जाती है। पंचांगकार…
 04 May 2024
मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवा के अफसरों की पीएआर (परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट) अब सीनियर अफसरों को ऑटो फॉरवर्ड होगी। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण…
 04 May 2024
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को नरसिंहपुर, उज्जैन समेत 12 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा।…
 04 May 2024
भोपाल में आगामी 7 मई को मतदान हैं। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 2097 पोलिंग बूथ में से 427 अतिसंवेदनशील हैं। जहां पुलिस की विशेष नजर…
 04 May 2024
भेल (BHEL) से रिटायर्ड आरके महाजन...। ये उन 22 कैंडिडेट में से एक हैं, जो भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं, लेकिन इनका चुनाव प्रचार और वोट मांगने का तरीका…
 04 May 2024
 भोपाल। शहर में शुक्रवार को करीब 150 सिटी बसों के पहिए थम गए। इस वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल लगभग छह करोड़ 80…
 04 May 2024
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की 23वीं व 25वीं वाहिनी विस बल द्वारा शुक्रवार को भदभदा रोड स्थित परेड ग्राउंड में अग्नि नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण पुलिस के जवानों को दिया गया। इस दौरान…
 04 May 2024
भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पांच लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई…
Advt.