टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के तहत कोऑर्डिनेटर्स को दी जिम्मेदारी:शहरों में ‘सुपर विजन’ के लिए बनी टीम, फाइलें नहीं फंसा पाएंगे बाबू

Updated on 29-04-2026 12:27 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास ने टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (टीएसयू) के तहत नियुक्त डिस्ट्रिक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कोऑर्डिनेटर्स की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक अब शहरों में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों और योजनाओं की शुरुआत से लेकर पूरा होने तक एक ही तकनीकी सिस्टम के तहत मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका/नगर पंचायत के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

नई व्यवस्था में कोऑर्डिनेटर्स प्रोजेक्ट के प्राक्कलन, बिल ऑफ क्वांटिटी और टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग देंगे, साथ ही साइट पर जाकर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित जांच करेंगे। विभाग, निकाय और निर्माण एजेंसियों के बीच समन्वय भी इन्हीं के जरिए होगा, ताकि काम तय समयसीमा में पूरा हो सके।

दरअसल, प्रदेश के कई शहरों में अधूरे प्रोजेक्ट, घटिया निर्माण और टेंडर प्रक्रिया में देरी जैसी समस्याएं लंबे समय से सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था इन्हीं कमियों को दूर करने की कोशिश है। इसके तहत फाइल से लेकर फील्ड तक एक ही निगरानी तंत्र काम करेगा।

इन प्रमुख योजनाओं में करेंगे मदद टीएसयू कोऑर्डिनेटर्स को सरकार की प्रमुख योजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें अधोसंरचना मद, 15वां वित्त आयोग मद, जल प्रदाय योजनाएं, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, गोधन योजना, नालंदा परिसर निर्माण और मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की घोषणाएं शामिल हैं। इस व्यवस्था को सिर्फ कागजी न रहने देने के लिए विभाग ने सख्ती भी तय की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.