BTS के RM ने दूसरे सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' का किया ऐलान, इस दिन सुन सकेंगे 11 गाने

Updated on 26-04-2024 02:36 PM
'बैंगटन बॉयज' उर्फ BTS। 2010 में बने इस साउथ कोरियन ब्रांड का पूरी दुनिया में नाम है। इस बैंड में जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जुंगकुक शामिल हैं। चूंकि साउथ कोरिया में सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है, इसलिए सभी सदस्य सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अलग-अलग समय पर अगले साल तक वापस लौट आएंगे। BTS के सदस्य भले ही सुर्खियों से दूर हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं और इसी के साथ अब एक गुड न्यूज आई है।

सेना में सेवाएं दे रहे BTS लीडर किम नाम-जुन (Kim Nam-joon) उर्फ RM अपना दूसरा सोलो एल्बम लाने वाले हैं। उनके एल्बम का टाइटल 'Right Place, Wrong Person' है, जिसमें 11 ट्रैक हैं। ये अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है।

इस दिन रिलीज होगा एल्बम

वीवर्स (Weverse) की घोषणा के अनुसार, इन गानों में शानदार म्यूजिक और साउंड है। ईमानदारी के साथ गाने बनाए गए हैं। कहा गया, 'अपने कैलेंडर को मार्क कर लें आरएम फैंस! मोस्ट अवेटेड दूसरा सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' 24 मई को दोपहर 1 बजे रिलीज होगा।

किया गया ये ऐलान

BIGHIT MUSIC द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'हमें बीटीएस मेंबर RM के दूसरे सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

दिसंबर 2022 में आया था पहला एल्बम

बता दें कि RM का पहला सोलो एल्बम Indigo 2 साल पहले दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था और इसे बहुत पसंद किया गया था। हालांकि, अगर आप BTS मेंबर्स को एकसाथ देखने और सुनने का इंतजार कर रहे हैं तो अभी और सब्र करना होगा। जिन इसी साल जून महीने में वापस आ जाएंगे तो जे-होप अक्टूबर 2024 में, सूगा जून 2025 में और आरएम व किम जून 2025 में वापस आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
अपनी रुहानी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्नी कोयल रॉय को स्कूटी पर बिठाकर वोट…
 08 May 2024
आलिया भट्ट ने 'मेट गाला' इवेंट में पहुंचकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उनका लुक धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लोरल साड़ी में वह एकदम अप्सरा…
 08 May 2024
इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दुनिया के पॉप्युलर इवेंट 'मेट गाला 2024' में शिरकत की। ये इनका इस इवेंट में दूसरा मौका था। साल 2023 में इन्होंने डेब्यू…
 08 May 2024
'स्पाइडरमैन' वाले फेमस हॉलीवुड कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया। दोनों का रिलेशनशिप कई बार ऑन-ऑफ हुआ, लेकिन वे इशारों में एक-दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे भी नहीं हटते।…
 08 May 2024
सोनम कपूर की 8 मई को छठी वेडिंग एनिवर्सरी है, और इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी के खास शख्स आनंद आहूजा को प्यार भरे अंदाज में विश किया है।…
 08 May 2024
'बाहुबली' और RRR जैसी ग्लोबल हिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली अब एनिमेशन फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं। यह खुलासा उन्होंने खुद हैदराबाद में हुए एक इवेंट में…
 08 May 2024
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस हफ्ते शनिवार यानी 11 मई को फिल्म 'हीरामंडी' की कास्ट धमाल मचाने वाली है। संजय लीला भंसाली की यह सीरीज हाल ही OTT…
 08 May 2024
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में पांचवे आरोपी रफीक चोधरी की गिरफ्तारी 7 मई को हुई थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से…
 08 May 2024
मशहूर हॉलीवुड एक्‍टर और टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' फेम इयान गेल्‍डर का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। इयान ने 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' में केवन लैनिस्‍टर…
Advt.