बोइंग विमान में गड़बड़ी एक्सपोज करने वाले व्हिसलब्लोअर की मौत

Updated on 03-05-2024 01:30 PM

बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर जोशुआ डीन की गुरुवार (2 मई) को मौत हो गई है। अमेरिका के केन्सास राज्य में रहने वाले जोशुआ 45 साल के थे और बोइंग की सप्लायर कंपनी स्पिरिट में क्वालिटी ऑडिटर का काम करते थे। उनके वकील और परिवार ने डीन की मौत का कारण सीरियस स्किन इन्फेक्शन बताया। बोइंग के दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा विमान हैं।

इससे पहले मार्च में मामले से जुड़े गवाह जॉन बर्नट ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले पहले व्यक्ति थे डीन
उनकी मां ने 26 अप्रैल को एक पोस्ट में बताया था कि डीन अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। उनको स्किन इन्फेक्शन से सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसका दो हफ्ते तक अस्पताल में इलाज चला था। ये बीते दो महीनों में बोइंग से जुड़े दूसरे व्हिसलब्लोअर की मौत का मामला है। वो जॉन बर्नट की मौत से गवाह थे।

डीन ने अक्टूबर 2022 में बोइंग के विमान मैक्स 737 में मैन्युफैक्चरिंग में गलतियां बताई थी। उनके मुताबिक, बोइंग विमान में प्रेशर बल्कहेड लगाने के लिए गलत तरीके से होल्स ड्रिल किए गए हैं। ये बल्कहेड कैबिन प्रेशर के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डीन ने स्पिरिट शेयरधारक मुकदमे में गवाही दी थी और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के पास शिकायत दर्ज कराई थी। स्पिरिट ने अप्रैल 2023 में डीन को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ लेबर में भी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.