भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर

Updated on 03-05-2024 11:30 AM
 भोपाल। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ बैठक करके मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर दिया। नड्डा ने तीसरे और चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर अब तक किए गए कार्यों का फीडबैक भी लिया।
वहीं, नड्डा ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से गुजरात के मेहसाणा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल संबोधित किया।

दरअसल, नड्डा को मेहसाणा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा करनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में ही वह देरी से पहुंचे और मेहसाणा की सभा में समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से ही मेहसाणा की सभा को संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.