बांग्लादेश में इंडिया आउट कैंपेन फेल : विपक्षी पार्टी लोगों को जोड़ने में रही नाकाम

Updated on 25-04-2024 01:04 PM

बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आम चुनावों का बहिष्कार किया था। इसके बाद BNP ने नए मुद्दे को हवा देने की कोशिश करते हुए भारत के खिलाफ 'इंडिया आऊट' कैंपेन शुरू किया था।

जनवरी के बाद BNP के बड़े नेताओं ने बांग्लादेश में विपक्ष की नाकामी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। BNP के महासचिव राहुल कबीर रिजवी ने अपनी भारतीय शॉल को जमीन पर फेंक दिया और आग लगा दी, सीधे तौर पर 'इंडिया आउट' आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त की।

इसके बाद BNP और उसकी समान विचारधारा वाली पार्टियों ने इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत प्रचार किया, लेकिन विरोध जमीन पर उतर नहीं पाया। ढाका यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रोफेसर इम्तियाज अहमद का कहना है कि BNP को चुनाव के बाद कुछ नहीं मिला और उन्होंने अचानक 'इंडिया आउट' आंदोलन शुरू कर दिया। आम लोगों को जोड़ने जैसा बुनियादी काम भी नहीं किया।

भारत से आयात बढ़ा रहा है बांग्लादेश

बांग्लादेश आयात के लिए भारत और चीन पर निर्भर है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2021-22 में बांग्लादेश के कुल आयात का 12% भारत से था। जो अब 16% तक हो गया है।

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के मुताबिक कपास और यार्न जैसे इंडस्ट्रियल कच्चे माल के अलावा रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का आयात पिछले तीन साल में तेजी से बढ़ा है।

बांग्लादेश चुनाव से पहले भारत से बेनापोल और पेट्रापोल बंदरगाहों पर 200-250 ट्रक आते थे, लेकिन अब रोज 400 से 450 ट्रक माल आ रहा है।

विपक्ष के अभियान से डरे कारोबारी अब राहत में
'इंडिया आउट' कैंपेन के चलते डरे हुए कारोबारी अब राहत में है। ढाका में चादनीचक और न्यू मार्केट भारतीय कपड़ों के लिए प्रसिद्ध हैं। व्यापारियों का कहना है कि चुनाव के बाद भारतीय चीजों की बिक्री बढ़ी है। बांग्लादेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मोहम्मद अब्दुल वहीद ने कहा कि इंडिया आउट कैंपेन से कारोबार पर कोई असर नहीं दिख रहा।

17 जनवरी को शुरू हुआ था बायकॉट इंडिया मूवमेंट
17 जनवरी को बांग्लादेश में बायकॉट इंडिया या इंडिया आउट कैंपेन शुरू हुआ था। कुछ एक्टिविस्ट ग्रुप और छोटे राजनीतिक दलों ने इसकी शुरुआत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए देश के लोगों से भारतीय सामानों और सेवाओं के बायकॉट की अपील की। साथ ही लोगों से देश में बने प्रोडक्ट्स को खरीदने और उन्हें बढ़ावा देने की अपील भी की।

भारत से डेली यूज की चीजें खरीदता है बांग्लादेश
बांग्लादेश के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत से भेजे जाने वाले सामानों पर निर्भर हैं। इनमें सब्जियां, तेल, कॉस्मेटिक, कपड़े, मोबाइल और गाड़ियां शामिल हैं। देश की बड़ी आबादी भारत से आने वाले लग्जरी आइटम जैसे- ज्वेलरी और फैशनेबल कपड़े भी खरीदती है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश की इंडस्ट्री में भारत से एक्सपोर्ट होने वाले कच्चे माल से लेकर कॉटन और कुशल कारीगरों की भी काफी डिमांड है।

ट्रेड: चीन के बाद भारत बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। 2021-22 में भारत से बांग्लादेश में करीब 1.15 लाख करोड़ रुपए या 14 बिलियन डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया गया। वहीं, 2022-23 में दोनों देशों के बीच ये बिजनेस करीब 1.32 लाख करोड़ रुपए या 16 बिलियन डॉलर रहा।

बांग्लादेश को आर्थिक तौर पर मदद करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों ने 40 प्रोजेक्ट के लिए 7.36 बिलियन डॉलर का एक लोन एग्रीमेंट भी साइन किया है।

टूरिज्म: बांग्लादेश में घूमने और काम के लिए जाने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में 1.7 लाख विदेशी सैलानी बांग्लादेश पहुंचे। इनमें 37 हजार से ज्यादा सिर्फ भारतीय थे। बड़ी संख्या में भारतीय बांग्लादेश में काम भी कर रहे हैं।

बांग्लादेश भी भारत की कमाई का एक बड़ा जरिया है। लाखों बांग्लादेशी मेडिकल सुविधाओं और घूमने-फिरने के लिए हर साल भारत पहुंचते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2024
काठमांडू: नेपाल ने शुक्रवार को 100 रुपये के नए नोट छापने की घोषणा की जिसमें एक मानचित्र होगा और उसमें भारत के लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को दर्शाया जाएगा। भारत पहले…
 04 May 2024
गोमा: पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में विस्थापित लोगों के दो शिविरों पर किए गए हमलों में बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों,…
 04 May 2024
ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ की वजह से रियो ग्रांडे डो सुल में 29 लोगों की…
 04 May 2024
कनाडा की पुलिस ने दावा किया है कि उसने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के 3 आरोपियों को शुक्रवार (3 मई) को गिरफ्तार कर लिया है। कनाडाई न्यूज…
 04 May 2024
कजाकिस्तान के पूर्व इकोनॉमिक मिनिस्टर और बिजनेसमैन कुआनडिक बिशिमबायेव ने अपनी पत्नी की लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पिछले साल नवंबर की है, जब…
 04 May 2024
भारत में मौजूद अफगानिस्तान की डिप्लोमैट को मुंबई एयरपोर्ट से 25 किलो सोने की तस्करी करते पकड़ा गया है। रिपोर्ट में इसका खुलासा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की कॉन्सुल…
 03 May 2024
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते गुरुवार को दुबई में मौजूद दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
 03 May 2024
काहिरा/बेरूत: फिलीस्तीनियों को यह देखकर खुशी हो सकती है कि गाजा में इजरायल के हमले पर अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसरों में आक्रोश फैल गया है। लेकिन, इस संकटग्रस्त इलाके में कुछ लोग…
 03 May 2024
इस्लामाबाद: भारतीय जासूसों के बारे में अमेरिकी मीडिया के दावे के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा…
Advt.