मेरी या बुशरा बीबी की हत्या हुई तो पाकिस्तानी आर्मी चीफ होंगे जिम्मेदार, इमरान खान का जनरल असीम मुनीर पर बड़ा हमला

Updated on 03-05-2024 01:32 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान एक बार फिर 1971 की तरह बंटवारे के कगार पर खड़ा है। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई नेता ने ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ में एक लेख लिखकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। लेख में खान ने कहा, "पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान मेरे खिलाफ जो कुछ कर सकता था, उसके किया। अब उनके लिए मेरी हत्या करना ही बाकी रह गया है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी को कुछ भी हुआ तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।" उन्होंने कहा कि वो डरते नहीं हैं और गुलामी से ज्यादा मौत पसंद करेंगे।

पाकिस्तानी नेता ने कहा, दो साल पहले मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद से सेना प्रमुख असीम मुनीर के सीधे मार्गदर्शन में पाकिस्तान में मेरी पार्टी को खत्म करने के लिए हर कोशिश की गई है। लेकिन सेना और उसकी कठपुतली सरकार नाकाम रही है। 8 फरवरी 2024 को पाकिस्तान के आम चुनाव ने उनके डिजाइन को बेकार कर दिया। निर्दलीय होने के बावजूद मेरी पार्टी पीटीआई के समर्थित उम्मीदवारों के लिए पाकिस्तान के लोगों ने भारी मतदान किया। इमरान खान ने चुनावों को पाकिस्तान के लोगों का सेना के खिलाफ लोकतांत्रिक बदला बताया।

सरकार को बताया मजाक

खान ने लेख में कहा, दुर्भाग्य से लोगों के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय, सैन्य प्रतिष्ठान गुस्से में आ गया और हारे हुए लोगों को सत्ता में लाने के लिए चुनाव परिणाम में धांधली की। उन्होंने कहा, "आज पाकिस्तान एक खतरनाक चौराहे पर खड़ा है। लोगों ने पीटीआई नेतृत्व और इसके कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को अस्वीकार कर दिया है। पाकिस्तान के इतिहास में सेना के नेतृत्व को इतनी खुली आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा है। सरकार मजाक बनकर रह गई है।"

न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सवाल

इमरान खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में न्यापालिका की स्वतंत्रता को भी खत्म करने का व्यवस्थित प्रयास किया गया। न्यायाधीशों पर ब्लैकमेल और परिवार के सदस्यों के उत्पीड़न सहित सभी प्रकार के दबाव डाले गए हैं। लेकिन वरिष्ठ न्यायपालिका के सदस्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए उठ खड़े हुए हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के छह बहादुर न्यायाधीशों ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (CJP) को एक पत्र लिखा है जिसमें खुफिया एजेंसियों द्वारा उनके परिवारों सहित उत्पीड़न और ब्लैकमेल की घटनाओं का खुलासा किया है। यह हमारे इतिहास में अभूतपूर्व है।

पाकिस्तान के बंटवारे चेतावनी

इमरान खान ने लिखा, संकट में फंसी अर्थव्यवस्था, बढ़ती कीमतों और अपने चुनावी जनादेश की चोरी से राजनीतिक रूप से नाराज लोगों और आर्थिक संकट के कारण, राज्य अलग-थलग पड़ गया है। अपनी गलतियों को न सुधारने के चलते पाकिस्तान अनिश्चित मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान उसी रास्ते पर चल रहा है जो उसने 1971 में अपनाया था, जब उसने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) खो दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.