अयोध्या नगर का हाई टेंशन सब स्टेशन ऑटोमैटिक होगा, भोपाल, इंदौर और जबलपुर से होगा कंट्रोल

Updated on 08-05-2024 12:30 PM

शहर के खाते में बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर मामले में एक बड़ी उपलब्धि जल्द जुड़ेगी। अयोध्या नगर का 132 केवी क्षमता का ओपन एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशन ऑटोमैटिक होगा। यह ह्यूमन मशीन इंटरफेस तकनीक से ऑपरेट होगा। यह सब स्टेशन भोपाल, इंदौर, जबलपुर तीनों जगह से एक साथ रिमोट से कंट्रोल होगा। अब इसके ऑपरेशन के लिए किसी कर्मचारी की जरूरत नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट पर आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मप्र ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह कन्वेशनल मॉडल का प्रदेश का पहला ऑटोमैटिक सब स्टेशन होगा। इसे ऑपरेट करने के लिए पैनल और कंट्रोल यूनिट के इंस्टालेशन का काम अभी जारी है।

इसे ऑपरेट करने ट्रांसमिशन लाइनों से ही मिलेंगे सिग्नल

कंपनी द्वारा बिछाई गई ऑप्टिकल फाइबर ट्रांसमिशन लाइनों से ही इस सब स्टेशन को सिग्नल मिलेंगे। इस कारण ऑपरेशन, कंट्रोल और मॉनिटरिंग ज्यादा आसान हो जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.