कौन-कौन हैं टॉप 10 में?
दक्षिण के दूसरे राज्य भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। मसलन केरल 9 फीसदी मार्केट शेयर और 16 फीसदी ग्रोथ के साथ चौथे नंबर पर है। तेलंगाना 88% बाजार हिस्सेदारी और 55% ग्रोथ के साथ पांचवें नंबर पर है। महाराष्ट्र की कुल गोल्ड लोन में हिस्सेदारी 5.8% हिस्सेदारी है जबकि उसका ग्रोथ 40% है। पश्चिम बंगाल की हिस्सेदारी 3.6% और ग्रोथ 46% है। गुजरात की हिस्सेदारी 3.3% और ग्रोथ 51% है। इसी तरह ओडिशा की हिस्सेदारी 3% और ग्रोथ 21% है।आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 2.7 फीसदी हिस्सेदारी को साथ टॉप 10 राज्यों में है। राज्य में गोल्ड लोन का ग्रोथ 75 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक असम, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में गोल्ड लोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोअर बेस के कारण इन राज्यों में ज्यादा ग्रोथ दिख रहा है।

