EOW ने शुरू की अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच, डीईओ से मांगे दस्तावेज...

Updated on 02-05-2024 05:57 PM
रायपुर । कोविड काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच अब ईओडब्ल्यू ने शुरू कर दी है। ईओडब्ल्यू ने जिन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, इससे संबंधित सभी दस्तावेजों को जिला के शिक्षा अधिकारियों को देने को कहा है। दस्तावेजों की जांच के बाद राज्य सरकार की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा घोटाले में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

मालूम हो कि कोरोना काल के समय शिक्षा विभाग के कई कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी थी। इसमें भारी धांधली का आरोप लगा था। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षा विभाग ने बिना शपथ पत्र की जांच के ही अनुकंपा नियुक्ति दे दी।

इस मामले को लेकर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया था। विधानसभा में भी ये मामला उठा था। मामले में विवाद बढ़ता देख गलत शपथ पत्र देने वाले 10 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी डीईओ दासरथी को निलंबित भी किया गया था।


अनुकंपा नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेखित है कि यदि आप का दस्तावेज फर्जी या गलत पाया जाता है तो अनुकंपा नियुक्ति आदेश बिना पूर्व सूचना के स्वमेव निरस्त माना जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में है कि दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही परिवार के कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में हैं तो परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण खनिजों विशेषकर रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर धर्मेश…
 18 May 2024
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, रायपुर रेल मंडल के जिला आयुक्त अवधेश कुमार त्रिवेदी (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) के मार्गदर्शन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर…
 18 May 2024
रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 मई को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4 मामलों में 5 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को जेल भेज दिया। पांचो के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत थी। छत्तीसगढ़…
 18 May 2024
रायपुर। राजधानी के एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को युवक का शव होटल के कमरे में मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक…
 18 May 2024
बरमकेला। जंगल छोड़ हाथियों का गांव और शहर की ओर पलायन नई समस्या बन रहा है। हाथियों का गांव की तरफ कूच करने के कई कारण हैं। घटते जंगल, पानी की…
 18 May 2024
सारंगढ़ । जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।…
 18 May 2024
रायपुर। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र…
 18 May 2024
रायपुर। उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन…
 17 May 2024
जगदलपुर। शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और…
Advt.