डॉ. रमन सिंह ने डाला वोट, दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान

Updated on 26-04-2024 05:24 PM

रायपुर। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी  है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक राज्य में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है।
कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपनी पत्नी व भाई के साथ मतदान किया। डॉ रमन सिंह ने लाइन लगकर मताधिकार का प्रयोग किया‌। डॉ सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की है।

वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट‌ से प्रत्याशी संतोष पांडे ने मतदान कर दिया है। संतोष पांडे ने कवर्धा में वोट किया है‌। साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट  करने की अपील की है।

कांकेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।

वहीं महासमुंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने मतदान किया है। भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी अपने घर में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी सास और परिवारजनों के साथ मतदान करने पहुंची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
कोरिया। जिले में निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया पूरी कराकर मतदान दल वापस आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने रामानुज विद्यालय परिसर में पहले मतदान दल का…
 08 May 2024
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे के रायपुर मंडल की ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने रेलवे ने केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी की है। मंडल के अधिकारियों का…
 08 May 2024
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में…
 08 May 2024
रायपुर। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मंगलवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। विशेषकर जगदलपुर में हुई झमाझम बारिश के चलते वहां का अधिकतम तापमान 12…
 08 May 2024
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत  जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 - साजा, 69 - बेमेतरा व 70…
 08 May 2024
बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ में बीते मंगलवार 7 मई को हुए मतदान में जिला बेमेतरा के सभी…
 08 May 2024
बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 दुर्ग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत तीसरे अंतिम दौर का मतदान खत्म हो चुका है। ज़िले में 7 मई को लोकसभा के लिए मतदान हुआ था। बेमेतरा ज़िले…
 08 May 2024
अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 7 मई को मतदान सम्पन्न हुआ तथा 4 जून को मतगणना होनी है। मतदान  पश्चात मतदान दलों के वापस लौटने पर मतदान सामग्री को शासकीय…
 08 May 2024
अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा के लिए 7 मई को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न हुआ।निर्वाचन पश्चात बुधवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार…
Advt.