रैबीज और स्क्रब टाइफस के वायरस पर नजर रखेगा भोपाल का गांधी चिकित्सा कॉलेज, सेंटिनल सर्विलांस साइट के रूप में हो रहा विकसित

Updated on 18-03-2026 11:43 AM

भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब को अब भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए पहरेदार (सेंटिनल सर्विलांस साइट) के रूप में विकसित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के 'वन हेल्थ प्रोग्राम' के तहत यहां विशेष केंद्र स्थापित किया गया है, जो रैबीज, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसी उन बीमारियों की निगरानी करेगा जो जानवरों से मनुष्य में फैलती हैं।

पशु और मानव स्वास्थ्य के डेटा को साथ जोड़कर सटीक जांच

नई व्यवस्था के तहत ऐसे मरीजों के नमूनों की लैब में गहराई से जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि कोई नया वायरस तो नहीं पनप रहा। यह प्रयोगशाला अब पशु और मानव स्वास्थ्य के डेटा को एक साथ जोड़कर बीमारियों के जेनेटिक स्ट्रक्चर की सटीक जांच करेगी।

इससे भोपाल और आसपास के जिलों में संक्रमण और वायरस के बदलते पर स्वरूप के खतरों पर प्रभावी लगाम लगेगी। निगरानी केंद्र मुख्य रूप से उन चार बीमारियों पर फोकस करेगा जो भोपाल और आसपास के जिलों में पाई जाती हैं। दरअसल, देश भर में अलग-अलग वायरोलाजी लैब को अलग-अलग बीमारियों की निगरानी का काम सौंपा गया है।

इन बीमारियों पर रहेगी नजर

स्क्रब टाइफस: छोटे कीड़ों (माइट्स) से फैलने वाला जानलेवा बुखार। रैबीज: कुत्तों और जंगली जानवरों की लार से फैलने वाला घातक वायरस।

ब्रुसेलोसिस: पशुओं के सीधे संपर्क या दूषित डेयरी उत्पाद से होने वाला संक्रमण।

लेप्टोस्पायरोसिस: चूहों के जरिए और दूषित पानी से फैलने वाली बीमारी।

यह होगा फायदा

अभी तक प्रशासन बीमारी फैलने के बाद सक्रिय होता था, लेकिन यह सेंटर पहरेदार की तरह काम करेगा और क्षेत्र में इन बीमारियों के एक-दो संदिग्ध मरीज मिलते ही यह साइट अर्ली वार्निंग जारी कर देगी।

इससे स्वास्थ्य विभाग को मैदान में दवा छिड़काव, टीकाकरण या अन्य निरोधात्मक कदम उठाने का समय मिल जाएगा। इसके अलावा निजी लैब में होने वाली महंगी जांचों की सुविधा आम जनता को यहां निश्शुल्क मिलगी।

जीएमसी में सेंटिनल सर्विलांस साइट की स्थापना जूनोटिक बीमारियों के नियंत्रण के लिए की जा रही है। यहां से मिलने वाले सटीक डेटा के आधार पर हम भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए ठोस रणनीति बना सकेंगे। जिससे जानवरों से इंसानों में पहुंचने वाले संक्रमण की पहचान शुरुआती स्तर पर ही कर ली जाए।

-डॉ. कविता एन. सिंह, डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…
 20 March 2026
 भोपाल। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) में वर्ष 2018 से 2021 के बीच पोषण आहार और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच अब दस्तावेजों के अभाव में…
Advt.