अमेरिका दो दशक का रेकॉर्ड तोड़ने के करीब, चीन की हालत हुई खस्ता, भारत बन रहा दुनिया की फैक्ट्री!

Updated on 03-05-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। ग्लोबल इकॉनमी में उसकी हिस्सेदारी दो दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की राह पर है। आईएमएफ के मुताबिक ग्लोबल इकॉनमी में अमेरिका की हिस्सेदारी 26 फीसदी पहुंचने का अनुमान है। यह दो दशक में सबसे ज्यादा है। एक दशक पहले देश की हिस्सेदारी यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन के कंबाइंड कंट्रीब्यूशन से ऊपर पहुंची थी। आज वर्ल्ड इकॉनमी में अमेरिका का योगदान यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन के कंबाइंड कंट्रीब्यूशन से पांच फीसदी अधिक हो चुका है। इस बीच ग्लोबल इकॉनमी में चीन की हिस्सेदारी 2021 से लगातार घट रही है। 2024 में इसके 17 फीसदी रहने का अनुमान है। अमेरिका और चीन के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका कभी भी इतनी मजबूत स्थिति में नहीं था।

करीब दो दशक तक दुनिया की फैक्ट्री रहा चीन आज आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहा है। देश की रियल एस्टेट सेक्टर गहरे संकट में है। चीन की इकॉनमी में इस सेक्टर का करीब एक तिहाई योगदान है। रियल एस्टेट के डूबने से बैंकिंग सेक्टर भी गहरे संकट में हैं। विदेशी कंपनियां और निवेशक चीन से मुंह मोड रहे हैं। कोरोना काल के बाद कई विदेशी कंपनियां चाइना प्लस वन की पॉलिसी पर आगे बढ़ रही हैं। देश में बेरोजगारी चरम पर है और अमेरिका के साथ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई मुद्दों पर चीन और अमेरिका में ठनी हुई है। चीन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर नियमों के सख्त बनाया है। यही वजह है कि विदेशी कंपनियां वहां अपना बोरिया बिस्तर समेट रही हैं।

भारत का हिस्सा

साल 2006 में ग्लोबल इकॉनमी में यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन की हिस्सेदारी 30 फीसदी थी जो अब करीब 21 फीसदी रह गई है। चीन की हिस्सेदारी 2006 में पांच फीसदी थी जो 2020 में 19 फीसदी के करीब पहुंच गई थी। लेकिन 2021 से इसमें लगातार गिरावट आई है और इस साल उसके 17 फीसदी रहने का अनुमान है। इस दौरान जापान की हिस्सेदारी भी घटकर चार फीसदी रहने का अनुमान है। साल 2006 में ग्लोबल इकॉनमी में जापान की हिस्सेदारी करीब आठ फीसदी थी। अगर भारत की बात करें तो भारत की हिस्सेदारी ग्लोबल इकॉनमी में लगातार बढ़ रही है। इस साल उसके जापान के बराबर चार फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है। भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है और जल्दी ही उसके जापान को पछाड़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
नई दिल्ली: दिग्‍गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी ने फरमान जारी किया है कि कर्मचारियों के पास नौकरी बचाने का आखिरी मौका है।…
 17 May 2024
नई दिल्ली: एआई का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की कई कंपनियां अब एआई (Artificial Intelligence) का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। एआई के आने से…
 17 May 2024
नई दिल्ली: यूं तो दुनिया में डायबिटीज के रोगी चीन में सबसे ज्यादा हैं। लेकिन भारत भी कोई पीछे नहीं है। साल 2021 का आंकड़ा बताता है कि भारत में…
 17 May 2024
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर…
 17 May 2024
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमानों को संशोधित किया है, जिसके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल…
 17 May 2024
नई दिल्ली: विप्रो लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकार (CEO) थिएरी डेलापोर्टे (Thierry Delaporte) ने पिछले महीने 34.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसके चलते 6 अप्रैल को कंपनी से…
 16 May 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में अपने कर्मचारियों को दूसरे देशों में शिफ्ट होने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कंपनी ने चीन…
 16 May 2024
नई दिल्ली: कई देशों में MDH और एवरेस्ट के मसालों पर उठे सवालों के बीच कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के लिए एक टेक्नो- साइंटिफिक कमिटी बनाई…
 16 May 2024
मुंबई: पूंजी बाजार के रेगुलेटर SEBI ने म्यूचुअल फंड निवेशकों को बड़ी राहत दी है। म्यूचुअल फंड लेनदेन के लिए 'KYC रजिस्टर्ड स्टेटस' प्राप्त करने के लिए PAN को आधार…
Advt.