लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का आरोपी गिरफ्तार : NIA ने पकड़ा, विरोध-प्रदर्शन में शामिल था

Updated on 26-04-2024 02:02 PM

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2023 में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हिंसक हमले के आरोपी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया है। हाउंसलो में रहने वाले इंद्रपाल सिंह गाबा पर भारत उच्चायोग के सामने हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हंगामा करने का आरोप है।

NIA ने बयान जारी कर बताया है कि अब तक की जांच से पता चला है कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशन्स और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं।

दरअसल 22 मार्च 2023 में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था। हालांकि इंडियन डिप्लोमैट्स ने कुछ ही देर बाद पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा हाई कमीशन पर लगा दिया था।

भारत सरकार ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट दी थी
लंदन में भारत उच्चायोग पर हुई घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी भी दी थी। लेकिन इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी। घटना के बाद भारत ने ब्रिटेन की डिप्टी कमिश्नर क्रिस्टीना स्कॉट को तलब किया था। उनसे पूछा गया कि भारतीय हाई कमीशन पर सिक्योरिटी क्यों नहीं थी।

भारत ने ब्रिटिश सरकार से तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की थी। ये भी कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाई कमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।

तिरंगा उतारने वाला आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इससे पहले लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया था। खंडा प्रतिबंधित ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। वहीं पंजाब में चल रही जांच में भी सामने आ रहा है कि खंडा ही अमृतपाल का हैंडलर है।

दरअसल, विश्व भर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विरोध कर रहे हैं, लेकिन 22 मार्च 2023 की शाम UK में भारतीय दूतावास के बाहर कुछ खालिस्तानी समर्थक इकट्‌ठे हुए। इन्होंने पहले भारतीयों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और फिर दूतावास पर फहराए गए तिरंगे को खालिस्तान समर्थकों ने उतार खींचने की कोशिश की।

भारतीय राजनयिकों ने इसका विरोध किया और झंडे को वापस लिया। लेकिन प्रदर्शनकारी दूतावास की बिल्डिंग के बाहर खालिस्तानी तिरंगा फहराते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि भले कोई सत्ता में रहे लेकिन देश को चलाने वाली असल में पाकिस्तानी सेना ही है। पाकिस्तान की सत्ता में कौन रहेगा…
 08 May 2024
व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के…
 08 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए भारतीयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा…
 08 May 2024
रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन रूस को लगातार सस्ते ड्रोन बनाने की टेक्नोलॉजी दे रहा है। इसी ड्रोन से रूस को यूक्रेन पर बढ़त मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग…
 08 May 2024
भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों को वापस बुला लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने मालदीव में बचे भारतीय सैनिकों…
 08 May 2024
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। CNN के मुताबिक जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो…
 08 May 2024
भारत ने एक बार फिर कनाडा में चल रहे भारत विरोधी प्रदर्शन को लेकर ट्रूडो सरकार को आड़े हाथों लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (7…
 08 May 2024
पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की और जमानत याचिका खारिज हो गई है। उसने 16 अप्रैल 2024 को लंदन की वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट में 5 बार…
 08 May 2024
7 मई को मॉस्को के क्रेमलिन हॉल में व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुतिन पहली बार 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे, अब वो…
Advt.