ईरान ने बना रखा है प्लान-बी!
अमेरिका ने इस नाकेबंदी की घोषणा बेशक कर दी हो, लेकिन इसे बनाए रखना बेहद मुश्किल हो सकता है। वॉल स्ट्रीट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 16 युद्धपोत हैं, लेकिन फारस की खाड़ी (Persian Gulf) के भीतर फिलहाल एक भी युद्धपोत नहीं है।- होर्मुज से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। इतने बड़े समुद्री ट्रैफिक में केवल ईरानी जहाजों को चुनकर रोकना अमेरिकी नौसेना के लिए एक बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती होगी।
- ईरान अपने तेल निर्यात को जास्क टर्मिनल (Jask terminal) की ओर मोड़ने की कोशिश कर सकता है, जो होर्मुज के नाकेबंदी वाले दायरे से बाहर है।
- इसके अलावा, केप्लर के डेटा के मुताबिक ईरान के पास समुद्र में पहले से ही 15.4 करोड़ बैरल तेल तैरते हुए भंडार के रूप में मौजूद है, जो उसे शुरुआती झटकों से बचा सकता है।

